Posts

Showing posts with the label Indian team

IND vs BAN Playing XI: इन खिलाड़ियों के दम पर वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, अक्षर को मिल सकता है मौका

Image
  IND vs BAN Playing XI: इन खिलाड़ियों के दम पर वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, अक्षर को मिल सकता है मौका नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। खराब फील्डिंग और बल्लेबाजी के फ्लॉप शो के कारण टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा वनडे मैच भी उसी मैदान पर खेला जाएगा और एक बार फिर टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी की चुनौती होगी। हालांकि इस मस्ट विन मैच में टीम इंडिया अतिरिक्त तैयारी के साथ उतरेगी और गलतियों से सबक लेते हुए बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव पहले वनडे मैच में शार्दू ठाकुर गेंदबाजी के दौरान थोड़ा संघर्ष करते नजर आए थे। उस दौरान उन्हें क्रैंप की समस्या से जूझते देखे गए थे। आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम इंडिया उनको लेकर रिस्क नहीं लेना चाहेगी। उनके स्थान पर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को शामिल किया जा सकता है। ओपनिंग में एक बार फिर रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकती है। रोहित पिछले मैच में अच्छी स्टार्ट के बाद आउट हो गए थे।...

बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को झटका, अहम खिलाड़ी हुआ बाहर !

Image
  बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को झटका, अहम खिलाड़ी हुआ बाहर ! Rohit Sharma की अगुवाई में भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो गई है. बता दें कि 4 दिसंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. न्यूजीलैंड दौरे पर आराम लेने के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी इस दौरे पर वापसी कर रहे हैं. लेकिन बांग्लादेश दौरे पर KL Rahul के नहीं जाने की खबर सामने आई है. खबर यह है कि राहुल ने बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) से छुट्टियों की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी से शादी रचाने वाले हैं, जिस वजह से उन्होंने बोर्ड से छुट्टियों की मांग की है. रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल और आथिया शेट्टी जनवरी के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और ये भी जानकारी नहीं है कि राहुल ने कब तक छुट्टियां ...

Suryakumar Yadav : सूर्या ने दिखाया बड़ा दिल, बोले- दुनिया में मिस्टर 360 सिर्फ एबी डिविलियर्स

Image
  Suryakumar Yadav : सूर्या ने दिखाया बड़ा दिल, बोले- दुनिया में मिस्टर 360 सिर्फ एबी डिविलियर्स   IND vs NZ 2nd T20i : जबरदस्त फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविवार को बे ओवल में ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है। अपने 360 डिग्री एंगल खेल पर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा है कि वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 सिर्फ एक ही हैं और वो हैं एबी डिविलियर्स। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सभी भारतीय बल्लेबाजों को बे ओवल की धीमी पिच पर गेंद खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन दुनिया के शीर्ष क्रम के टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार ने 360 डिग्री शैली का इस्तेमाल किया और 11 चौके और सात छक्के की मदद से 217.65 के स्ट्राइक रेट से महज 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 111 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से बड़ी प्रशंसा पाई है। उन्होंने कहा कि जब लोग मेरी पारी के बारे में संदेश या ट्वीट भेजते हैं तो अच्छा लगता है, मैंने सचिन तेंदुलकर सर से बहुत कुछ सीखा है, जब मैं उनके साथ लगभग दस साल पहले...

INDIAN TEAM

Image
India cricket team  

IND Vs NZ : हार्दिक ने विलियमसन के साथ चलाई क्रोकोडाइल बाइक, बोले- वर्ल्ड कप में हार से निराश हूं, लेकिन...

Image
  IND Vs NZ : हार्दिक ने विलियमसन के साथ चलाई क्रोकोडाइल बाइक, बोले- वर्ल्ड कप में हार से निराश हूं, लेकिन... IND Vs NZ Series : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया पुरानी कड़वी यादों को भुलाकर अपने नए पड़ाव की ओर न्यूजीलैंड  पहुंच चुकी है। टीम इंडिया यहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम के साथ पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद शिखर धवन की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या ने वेलिंग्टन में कीवी कप्तान केन विलियमसन के साथ क्रोकोडाइल बाइक चलाने का लुत्फ उठाया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन के क्रोकोडाइल बाइक चलाने का वीडियो शेयर किया है। बता दें कि क्रोकोडाइल बाइक कुछ खास तरह की बाइक होती है। इस टू-सीटर बाइक पर दोनों तरफ पेडल लगे हाेते हैं। इस पर सवार होने वाले पैडलिंग करते हुए इसे चलाने का लुत्फ उठाते हैं। क्रोकोडाइल बाइक चलाने के दौरान वेलिंग्टन में केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या एक-...

Indian Captain: टेनिस की तरह टी20 में भी हो नहीं खेलने वाला कप्तान, धोनी को मिले यह रोल, पूर्व खिलाड़ी की मांग

Image
  Indian Captain: टेनिस की तरह टी20 में भी हो नहीं खेलने वाला कप्तान, धोनी को मिले यह रोल, पूर्व खिलाड़ी की मांग टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की इस हार के बाद काफी सवाल उठ रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम ने 168 रन का स्कोर बनाया था, लेकिन इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। विश्व कप जीतने का सपना देखने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में पूरी तरह लाचार नजर आई। इसके बाद भारत की कप्तानी गेंदबाजी और टीम चयन पर सवाल उठ रहे हैं।  भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में धोनी की कप्तानी में जीती थी। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार उम्मीद लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा भारत को खिताब दिलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की फॉर्म भी अच्छी नहीं थी। नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक को छोड़कर, वह पाकिस्तान (4), दक्षिण अफ्रीका (15), बांग्लादेश (2), जिम्बाब्वे (15) और इंग्लैंड (27) का स्कोर ही बना पाए थे। भारत की ...