Suryakumar Yadav : सूर्या ने दिखाया बड़ा दिल, बोले- दुनिया में मिस्टर 360 सिर्फ एबी डिविलियर्स IND vs NZ 2nd T20i : जबरदस्त फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविवार को बे ओवल में ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है। अपने 360 डिग्री एंगल खेल पर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा है कि वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 सिर्फ एक ही हैं और वो हैं एबी डिविलियर्स। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सभी भारतीय बल्लेबाजों को बे ओवल की धीमी पिच पर गेंद खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन दुनिया के शीर्ष क्रम के टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार ने 360 डिग्री शैली का इस्तेमाल किया और 11 चौके और सात छक्के की मदद से 217.65 के स्ट्राइक रेट से महज 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 111 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से बड़ी प्रशंसा पाई है। उन्होंने कहा कि जब लोग मेरी पारी के बारे में संदेश या ट्वीट भेजते हैं तो अच्छा लगता है, मैंने सचिन तेंदुलकर सर से बहुत कुछ सीखा है, जब मैं उनके साथ लगभग दस साल पहले...
Comments
Post a Comment