राशिद खान बने मुंबई इंडियंस की नई टीम के कप्तान, प्रमुख लीग में लेंगे हिस्सा अगले साल 10 जनवरी से शुरू हो रही SA20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की नई फ्रैंचाइज़ी टीम MI केपटाउन (MI Capetown) के कप्तान के रूप में अफगानिस्तान (Afghanistan) के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) का चुनाव किया गया है। MI केपटाउन ने इस बड़ी खबर की जानकारी अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दी। राशिद खान को MI केपटाउन और किरोन पोलार्ड को MI अमीरात का कप्तान चुना गया है। हालांकि किरोन पोलार्ड के नाम पर औपचारिक घोषणा अब की गई है लेकिन राशिद खान के नाम पर मुहर लगना एक अहम खबर है। #Follow # share # comment MI केपटाउन के साथ मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड और राशिद खान का फोटो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस की सभी टीमों के कप्तान इस प्रकार हैं। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी ने इस विषय...
Comments
Post a Comment